FASTag क्या हैं? फास्टैग रिचार्ज कैसे करें?

FASTag क्या हैं? यदि यह शब्द आपने पहली बार सुना हैं तो चिंता की कोई बात नहीं आज मैं आपको फास्टैग से जुडी हर समस्या का सवाल-जबाब के बारे में बताने जा रहा हूँ। Paytm के द्वारा FASTag कैसे Buy करें?, घर बैठे Paytm से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज कैसे करें?, Colors Of FASTag और फास्टैग काम कैसे करता हैं आदि जैसे सभी सवालों के बारे में आगे विस्तार से जानेंगे।

फास्टैग से जुड़ी दिकते ख़ास कर नए वाहन लेने वाले व्यक्तियों को अधिक होता हैं। आज के समय में हर वाहन को फास्टैग लगाना बहुत जरुरी हो गया हैं। फास्टैग एक टोल टैक्स सिस्टम हैं। फास्टैग की मदद से आप अपने वाहन को टोल प्लाजा (यानि की जहां पर वाहन की टैक्स काटा जाता हैं) में बिना रुके अपना टैक्स आसानी से दे सकते हैं। इसके लिए आपको बस वाहन पर फास्टैग लगाना होगा।

तो चलिए फास्टैग के बारे में डिटेल्स से जानकारी लेते हैं। पूरी जानकारी पाने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा।

FASTag क्या  हैं? What is FASTag?

फास्टैग एक ऐसा सिस्टम होता हैं जो राष्टीय राजमार्ग पर चलने वाली वाहनों से ऑटोमैटिक टूल टैक्स की वसूली करता हैं। यह एक ATM या SIM कार्ड की तरह होता हैं जो वाहनों के विंडस्क्रीन (ड्राइवर सीट के ऊपरी मिरर)  के ऊपर लगा होता हैं ताकि टोल प्लाजा में लगे सेंसर आसानी से एक्सेस कर पाए। इसे ही फास्टैग सुविधा कहते हैं।

प्रत्येक 4 पहिया वाहन चालकों को फास्टैग लगाना बहुत जरुरी हो गया हैं। यह ऑनलाइन काम करता हैं जब टोल प्लाजा से कोई वाहन गुजरती हैं तब उन्हें कैश में भुगतान नहीं करना पड़ता हैं। यह टोल प्लाजा के द्वारा ऑनलाइन ऑटोमैटिक भुगतान हो जाता हैं।इसके लिए वाहनों  टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ता हैं। फास्टैग को समय-समय पर रिचार्ज किया जाता हैं।

FASTag काम कैसे करता हैं?, फास्टैग की शुरुआत कब हुआ?

फास्टैग कैसे काम करता हैं :  फास्टैग RFID टेक्नोलॉजी पर कार्य करता हैं। RFID का मतलब Radio-Frequency IDentification जो एक फ्रीक्वेंसी छोड़ती हैं R.F.I.D दो प्रकार के होते हैं।

  1. Passive RFID – यह वाहनों में लगा होता हैं। यानि की फास्टैग एक पैसिव RFID हैं जिनका कोई स्वतः कार्य नहीं होता हैं। इनमे बैटरी नहीं लगा होता हैं जैसे की हमारा मोबाइल सिम एक पैसिव RFID डिवाइस के अंतर्गत आता हैं। यह किसी अन्य डिवाइस पर निर्भर करते हैं।
  2. Active RFID – यह टोल प्लाजा में लगा होता हैं। जो फास्टैग को स्कैन करने में काम करता हैं। यानि की टोल प्लाजा के सेंसर एक एक्टिव RFID हैं जिनमे बैटरी लगा होता हैं।

जब वाहन टोल प्लाजा के पास आती हैं तब वाहन में लगे फास्टैग टोल प्लाजा में लगे सेंसर के सम्पर्क में आती हैं और आपके फास्टैग अकाउंट से टोल प्लाजा पर लगने वाले टैक्स शुल्क को ऑटोमैटिक काट लेता हैं। और वाहन आगे पढ़ जाती हैं इसी सिस्टम पर फास्टैग काम करता हैं।

फास्टैग कार्ड को हमेसा रिचार्ज करना पड़ता हैं। इन में आप 100 रुपया से लेकर 1 लाख तक का रिचार्ज करा सकते हैं। और आप जब भी राष्टीय राजमार्ग पर जायेगे और वहा लगे टोलप्लाजा के सम्पर्क में आएंगे तब आपका टैक्स काट लिया जायेगा। फास्टैग की वैधता 5 सालों के लिए होता हैं यानि की 5 वर्ष के बाद फिर आपको एक नया फास्टैग बनवाना पड़ेगा।

FASTag की शुरुआत कब हुआ? : फास्टैग की शुरुआत भारत में सबसे पहले अहमदाबाद और मुंबई हाईवे के बिच 2014 में शुरू किया गया था। लेकिन आज के समय में लगभग हर राष्टीय राजमार्ग पर शुरू हो गया हैं। अभी तक भारत देश में 332 टोल प्लाजाओं पर फास्टैग की सुविधा को शुरू कर दिया गया हैं।

फास्टैग के फायदे और हानि क्या हैं?

FASTag के फायदेFASTag के हानि
1. समय की बचतफास्टैग टेक्निकल प्रॉब्लम
2. डीजल-पेट्रोल की बचतOver Heat Of  Car
3. प्रदूषण में कमीडबल चार्जेज लगना
4. एक्सीडेंट एवं लूट-पाट में कमीलोकल लोगों की परेशानी
5. कैशबैक एवं SMS की सुविधाडुबलीकेट & प्राइवेसी में दिकत

अब हमलोग इनके बारे में विस्तार से जानेगे

फास्टैग से सुविधा:-

1. फास्टैग से समय की बचत

फास्टैग से समय की बहुत ज्यादा बचत होती हैं। फास्टैग ऑनलाइन काम करता हैं जब आप टोल-प्लाजा से अपने वाहन को पर करते हैं तब टोल-प्लाजा में लगे सेंसर आपके फास्टैग के संपर्क में आकर ऑटोमैटिक टूल टैक्स काट लेता हैं। और आपको टोल-प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ता हैं।

पहले फास्टैग नहीं था तो लोग घंटों लाइन में लग कर अपने टूल टैक्स जमा करते थे। लेकिन फास्टैग स्वतः बिना रुके काम करता हैं जिनसे समय की बचत होती हैं।

2. फास्टैग से डीजल एवं पेट्रोल की बचत

फास्टैग सुविधा से डीजल-पेट्रोल की अधिक मात्रा में बचत होती हैं। जब फास्टैग नहीं था तब लोग लम्बी-लम्बी लाइनों में लग कर टोलप्लाजा के पास धीरे-धीरे अपने वाहनों को चालू हालत में पार करते थे जिनसे घंटों समय तक वाहन चालू रहती थी और डीजल-पेट्रोल की बर्बादी होती थी।

3. फास्टैग से प्रदूषण में कमी

फास्टैग ने आज भारत के हर शहर को ज्यादा प्रदूषण होने से बचा लिया हैं। फास्टैग वाहनों में लग जाने से लोग अपने कामो को तेजी से बिना वाहन रोके करते हैं। जिनसे प्रदूषण कम फैलता हैं।

4. फास्टैग से एक्सीडेंट एवं लूट-पाट में कमी

जब फास्टैग की सुविधा नहीं थी तब टोल-प्लाजा के कर्मचारी स्वतः ऑफलाइन टूल टैक्स काटते थे जिनसे पैसों की अधिक मात्रा जमा हो जाता था और लूट-पाट की समस्या बानी रहती थी। लेकिन फास्टैग की सुविधा हो जाने पर पैसा ऑटोमैटिक सरकार के बैंक खाते में चला जाता हैं और लूट-पाट भी नहीं होता हैं।

तथा घंटों लम्बी लाइन लगे रहे लोग जब टोल-प्लाजा से छूटते थे तब अपने वाहनों को तेजी से अपने घर, ऑफिस ले कर जाते थे। क्योकि कही देर न हो जाये इसी में एक्सीडेंट होने का खतरा ज्यादा हो जाता था। लेकिन आज ऐसा नहीं हैं।

5. कैशबैक एवं SMS की सुविधा

फास्टैग वाहनों में लग जाने से लोगो को बहुत ज्यादा राहत मिली हैं लोगो को टूल टैक्स देने में भी बहुत आराम हुआ हैं। साथ ही साथ टूल टैक्स की सभी जानकारी उनके मोबाइल पर SMS के जरिये भी मिल जाता हैं। भारत सरकार वाहन चालकों को समय समय पर कुछ कैशबैक भी देते हैं।

फास्टैग की हानि:-

6. फास्टैग टेक्निकल प्रॉब्लम

कभी-कभी फास्टैग में टेक्निकल समस्या हो जाने पर आपको टोल प्लाजा से से बहार नहीं जाने दिया जाता हैं। जब तक की यह सुधर न जाये। यहा आपको बहुत घंटों तक भी रुकना पड़ सकता हैं। जो की एक समस्या हैं लेकिन ऐसा कभी कभार ही होता हैं

7. Over Heat Of कार

कभी-कभी लोग अपने वाहनों को धुप में छोड़ देते हैं जिनसे फास्टैग ज्यादा हीट हो जाता हैं अधिक हीट होने के कारण फास्टैग में कुछ गड़बड़ या हमेशा के लिए ख़राब हो जाता हैं। और आपको नया फास्टैग बनवाना पड़ता हैं जिनमे पुनः पैसा लग जाता हैं।

8. डबल चार्जेज लग जाना

जब आपके फास्टैग का सभी बैलेंस समाप्त हो जाता हैं और उसे रिचार्ज नहीं करते हैं और कही टोल प्लाजा पर जाकर फस गए तो आपसे डबल चार्जेज काटे जा सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने फास्टैग को रिचार्ज करें। ध्यान से यदि आप अपने वाहन के लिए फास्टैग नहीं बनवाते हैं तब आपसे डबल चार्ज लग सकता हैं।

9. फास्टैग से लोकल लोगो की परेशानी

फास्टैग से लोकल लोगो की अधिक परेशानी होती हैं। जहा टोल प्लाजा लगा रहता हैं वहा के लोगों को बार बार मार्केट आना जाना होता हैं। वैसे में उन लोगो को वाहनों से आने जाने में दिकत होतो हैं। क्योकि जितने बार आएंगे और जायेगे उतना बार उसे टैक्स देना पड़ेगा। लेकिन इस समस्या का भी हल हैं यदि आपके भी घर टोल प्लाजा के आसा पास हैं तो आप टैक्स केंद्र में जाकर लोकल फास्टैग बनवा सकते हैं।

10. फास्टैग डुबलीकेट और प्राइवेसी में दिकत

कभी-कभी कुछ ऐसे लोग हैं जो आपके फास्टैग के जैसा डुबलीकेट फास्टैग बनवा लेते हैं और आपके कार्ड का यूज़ गलत तरीके से करने लगते हैं। जिनसे आपके प्राइवेसी में दिकत होने लगता हैं। लेकिन ये सभी चीजे आज के स्मार्ट समय में बहुत कम हो गया हैं। कोई भी फ्रॉड नहीं कर सकता हैं। आप अच्छे से फास्टैग को इस्तेमाल करें।

फास्टैग कहाँ से ले सकते हैं?

भारत सरकार ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए एक ऐसे घोषणा की हैं की वाहन चालक सीधे टोल केंद्र पर जाकर अपना फास्टैग आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

टोल केंद्र ने इन कार्डो के लिए पॉइंट ऑफ़ सेल्ल की सुविधा रखी हैं इसका मतलब की आप कभी भी टोल केंद्र में जाकर फास्टैग कार्ड ले सकते हैं

साथ ही साथ इन प्लेटफार्म से भी फास्टैग खरीद सकते हैं।

  • टोल प्लाजा केंद्र से
  • RTO से
  • NHAI ऑफिस से
  • राष्टीय राजमार्ग पर मौजूद पेट्रोल पंप से
  • Amazon, Paytm, Flipcart, PhonePay से
  • मोबाइल बैंकिंग एप्प से
  • NHCL, NPCI, LHMCL वेबसाइट से

फास्टैग खरीदने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

फास्टैग खरीदने के लिए वो सभी डॉक्यूमेंट चाहिए जो आपके पास हैं मेरे कहने का मतलब यह हैं की आपके सभी पर्सनल डॉक्यूमेंट जो आप इस्तेमाल करते हैं जो की निम्न हैं :-

  • गाड़ी के आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट)
  • गाड़ी के Kyc डॉक्यूमेंट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी
  • पासपोर्ट (ऑप्शनल)

Paytm FASTag क्या हैं?

Paytm के द्वारा दी जाने वाली फास्टैग सुविधा Paytm फास्टैग कहलाता हैं। Paytm से आप अपने फास्टैग को आसानी से रिचार्ज और Buy कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में अच्छे से

Paytm से FASTag कैसे Buy करें?

दोस्तों अभी तक मैंने आपको फास्टैग के बारे में विस्तार से जानकारी दिया अब मैं आपको Paytm से फास्टैग कैसे ख़रीदे के बारे में बताता हूँ।

  • फास्टैग को खरीदने के लिए सबसे पहले अपने Paytm को Open करें।
  • Paytm सर्च बॉक्स में जाये और Fastag सर्च करें।
  • अब फास्टैग केटेगरी को सेलेस्क करें और अपना व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर डाले।
  • अपने RC के front और back फोटो डाले और next स्टेप पर ओके करें।
  • आप जिस पता पर अपना फास्टैग मगवाना चाहते हैं उसका delivery एड्रेस डाले
  • अंत में Proceed To Payment पर Ok करें और अपने क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग, UPI से पेमेंट कर दीजिये।
  • आपका फास्टैग आपके एड्रेस पर जल्द भेज दिया जायेगा।

Paytm से फास्टैग रिचार्ज कैसे करें?

FAQ

Q: फास्टैग में कितना बैलेंस होना चाहिए?

Ans: FASTag में कम से कम 100 रुपया और अधिक से अधिक 1 लाख तक का बैलेंस रख सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता हैं की आप कितना बैलेंस रख सकते हैं।

Q: फास्टैग का बैलेंस चेक कैसे करें?

Ans: आप अपने मोबाइल नंबर से +91 8884333331 पर मिस्ड कॉल के जरिये बैलेंस की जानकारी आसानी से ले सकते हैं।

Q: HDFC FASTag कार्ड की बैलेंस कैसे जाने?

Ans: HDFC फास्टैग की बैलेंस जानने के लिए 1303 नंबर पर कॉल कर के जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनमे आपसे कुछ जानकारी पूछा जायेगा और आपके फास्टैग की जानकारी मिल जाएगी।

Q: ICICI FASTag का बैलेंस कैसे चेक करें?

Ans: ICICI फास्टैग कार्ड की बैलेंस जानने के लिए आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 1800 2100 104 पर कॉल कर के जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Q: FASTag की ऑफिसियल टोलफ्री नंबर क्या हैं?

Ans: फास्टैग की टोलफ्री नंबर 180030069090 हैं। जिनपर आप अपने वाहन कार, जीप का जानकारी ले सकते हैं।