किश्त एप्प (Kissht App) से पर्सनल लोन कैसे ले? लोन लेने के प्रक्रिया और रिव्यु

हेल्लो दोस्तों, आज मैं आपको Kissht App से लोन कैसे ले के बारे में डिटेल्स से जानकारी देने जा रहा हूँ।यदि आप Kissht App के माध्यम से घर बैठे EMI पर आसानी से Loan ले सकते हैं। जो की पूरी तरह से ऑनलाइन पेपरलेस प्रक्रिया हैं। यदि आप भी Kissht App से लोन लेना चाहते हैं या इनके बारे में जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक पढ़े,  इस पोस्ट में मैंने बहुत सारे टॉपिक जैसे की Kissht App क्या हैं? Loan लेने के लिए किन-किन डॉक्युमेंट का होना जरुरी हैं ऐसे बहुत सारे टॉपिक के बारे में बताया हूँ।

Kissht App जिनको Ki के नाम से भी जानते हैं यह भारत की सबसे तेज क्रेडिट Loan देने वाली कंपनी में से एक हैं। Kissht App की मदद से आप कोई भी गैजेट्स, लैपटॉप, मोबाइल, कैमरा, वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान को घर बैठे ऑनलाइन आसानी से ले सकते हैं। और इनकी EMI अगले 2 साल के अंदर भर सकते हैं। यानि की EMI Loan को भरने के लिए आपके पास दो साल का समय मिल जाता हैं इन समय के अंदर आप अपना EMI कभी भी भर सकते हैं।

तो चलिए जान लेते हैं लोन लेने से पहले इस एप्प के बारे में उनके बाद लोन लेने के प्रक्रिया को जानेंगे।

Kissht App क्या हैं? इनसे लोन कैसे ले?

Kissht एक प्रकार का Online Personal Loan देने वाली मोबाइल एप्प हैं। इसके माध्यम से आप घर बैठे EMI पर आसानी से लोन ले सकते हैं, बिना किसी क्रेडिट कार्ड के। यहाँ आपको ऑनलाइन सामान खरीदने का भी ऑप्शन मिलता हैं। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को आप EMI पर Buy कर सकते हैं। Kissht App से आप जो भी EMI पर लोन लेते हैं वह NBFCs एवंम Indian RBI के द्वारा रजिस्टर होता हैं।

इनमे आपको  कम से कम डॉक्यूमेंट पर लोन दिया जाता हैं। और किसी भी तरह की Sucurity या Guarantor देने की जरूरत नहीं हैं। Kissht App में कई प्रकार का पर्सनल लोन लेने का ऑप्शन हैं आप अपने अनुसार लोन का चयन कर सकते हैं की हमें किस प्रकार का लोन चाहिए तो चलिए जानते हैं Kissht App में कितने प्रकार का लोन मिलता हैं

 Kissht App में कितने प्रकार का Loanमिलता हैं?

Kissht App में आप तीन प्रकार से लोन ले सकते हैं। जो निचे देख सकते हैं :-

  • Quick Personal Loan
  • Online Shopping Purchase Loan
  • Revolving Line of Credit

अब इनके बारे में थोड़ा सा जानकारी ले लेते हैं की यह किस तरह काम करता हैं और हमें किस Type का Loan लेना चाहिए जो बिल्कुल ठीक एवं सिक्योर हो।

Quick Personal Loan क्या हैं?

यह Loan  वैसे लोग ले सकते हैं जो की नौकरी करते हैं या फिर अपना कोई छोटा सा बिज़नेस करते हैं। और अपने नौकरी या बिज़नेस से महीने का 12,000 रूपये आसानी से कमा लेते हैं तब ही Quick Personal Loan के लिए Apply कर सकते हैं। यदि आप भी इन दोनों में कोई एक काम करते हैं तब ही Quick Personal Loan के लिए अप्लाई करे।

Quick Personal Loan में बहुत Low Risk होता हैं। इनमे Credit Amount Ranges 5000 रूपये से लेकर 1,00,000 रूपये तक होता हैं। मेरे कहने का मतलब की आप 5000 रूपये से लेकर 100000 रूपये तक का लोन ले सकते हैं। इनमे tenure ( पैसा जमा करने का समय ) 3 से 15 महीने का होता हैं। और ब्याज दर 16% से लेकर 26% तक का होता हैं। जो की ब्याज दर कंपनी तय करती हैं आपके लोन के अनुसार।

एक उदाहरण के अनुसार समझिये

मान लीजिये आप 30,000 रूपये का लोन ले रहे हैं तब आपको 18% का Interest Rate देना होगा जो की per annum के अनुसार होता हैं। Tenure time 12 महीने का और लेने पर इंटरेस्ट रेट आपको 3005 रुपया देना होगा। जो आपका महीने का EMI 2750 रुपया होगा। Loan Amount : 30,000   ; Interest Rate : 18% Per annum ; Tenure : 12 Months ; Interest Payable : 3005 रुपया ; EMI : 2750 per Month

Online Shopping Purchase Loan क्या हैं?

यह लोन उन ग्राहकों के लिए हैं जो किसी इलेक्ट्रॉनिक,या किसी भी प्रकार के सामान को ऑनलाइन खरीदते हैं। वो भी Kissht प्लेटफार्म के माध्यम से और उन खरीदे हुए सामानो का EMI 3 से 24 महीनों के अंदर जमा करना होता हैं।

इनका ब्याज दर 14% से लेकर 24% तक होता हैं। यह लोन का प्रकार बहुत ही अच्छा हैं क्योकि आपको ऑनलाइन शॉपिंग मिलकुल फ्री में हो जाता हैं। बिना किसी खर्च के।

Revolving Line of Credit Loan क्या हैं?

इस लोन के प्रकार में आपको एक क्रेडिट लाइन दिया जाता हैं जिसका इस्तेमाल आप 2 साल के लिए कर सकते हैं ये बिल्कुल क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता हैं इनमे आपको 16% से लेकर 28% तक का ब्याज देना होता हैं। इसमें आपको लोन 30,000 रुपया तक की लिमिट दी जाती हैं।

Amount, Fees & Charges

अब हमलोग जान लेते हैं की हमें Kissht App से कितना लोन मिल सकता हैं, क्या इनकी Charges हैं, यह कितने ब्याज पर लोन दे सकते हैं।

Kissht App की मदद से आप 10,000 रूपये से लेकर 1 लाख रूपये तक का लोन आसानी से ले सकते हैं। इन लोन को चुकाने का समय तीन महीनों से 24 महीनों तक का मिलता हैं इसी समय के अंदर आपको सभी लोन ब्याज के साथ जमा कर देना हैं। इनकी ब्याज दर 16% से लेकर 28% तक का होता हैं।

Kissht App का Features

Kissht App अपने ग्राहकों को बहुत ही शानदार फीचर देता हैं। जो इस प्रकर हैं :

  1. यह बिल्कुल फ्री सेवा प्रदान कराता हैं।
  2. इस App को चलाना बहुत ही आसान हैं।
  3. इनमे कम दस्तावेज की जरूरत होती हैं।
  4. यहाँ पर क्रेडिट कार्ड की जरूर नहीं हैं।
  5. इनमे लोन बहुत ही जल्द मिल जाता हैं।
  6. इसमें शॉपिंग भी कर सकते हैं।

Kissht App से लोन लेने के लिए eligibility और Documents

लोन लेने के लिए Eligibility :

  • आप भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आपकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
  • आपकी हर महीने की कमाई 12,000 रुपया होना चाहिए।

लोन लेने के लिए Documents :

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पिछले तीन महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

Kissht App Se Loan Kaise Le

अब हम आपको Kissht App से लोन लेने के बारे में बताने जा रहा हूँ। हमारे बताये गए टिप्स को ध्यान से फॉलो करें।  

  • यदि आप Kissht App को Download नहीं किया हैं तो सबसे पहले PlayStore में जाकर Kissht को Download करें।
  • डाउनलोड कर लेने के बाद Kissht App को ओपन करें।
  • अब अपनी भाषा चुने और OK LET’S GO पर क्लिक करें।
  • अब  आपको  Sign Up करने के लिए तीन ऑप्शन मिलेगा किसी एक पर क्लिक कर Sign Up करें।
  • इनके दिए गए टर्म्स कंडीशन, प्राइवेसी पॉलिसी को ध्यान से पढ़े और READ & ACCEPT पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना सभी permission जैसे की Call, SMS, Location को Enable कर देना हैं।
  • अब आप इनके Home Page में आ जायेगे। Home बॉटम के Right साइड में Fast Cash का ऑप्शन दिया गया हैं उसे क्लिक करें।
  • आपको Get line of credit upto 30,000 रुपया नजर आ रहा होगा उसी के नीचे Let’s Start पर क्लिक करें लोन को लेने  के लिए।
  • अब आपसे पैन कार्ड का नंबर माँगा जायेगा। अपना पैन कार्ड का नंबर डाले।
  • अब आपको अपना Personal जानकारी देना हैं। जैसे की आधार कार्ड, तीन महीने का बैंक स्टेटमेंट, आपका सेल्फी फोटो आदि को ध्यान से फील करें।
  • सभी जानकारी देने के बाद आपका Loan Status रिव्यु में चला जायेगा।
  • 12 से 24 घंटो में आपका लोन एप्रूव्ड हो जायेगा। और आपके बैंक अकाउंट में जमा कर दिया जायेगा।

ध्यान दे – किसी भी तरह का लोन आप अपनी इक्षा अनुसार ही ले यहाँ मैं आपको लोन किस तरह अप्लाई किया जाता हैं और इनके कुछ इम्पोर्टेन्ट डिटेल्स बताया हूँ। जो की शिक्षा उदेश्य के लिए हैं।

FAQs

Kissht App का कस्टमर नंबर क्या हैं?

Kissht App का कस्टमर नंबर 02239971977 हैं और ईमेल आईडी – care@kissht.com

क्या Kissht App RBI के साथ रजिस्टर हैं या नहीं?

हाँ, Kissht App RBI के साथ REGISTER हैं।

Kissht App के मालिक कौन हैं?

Kissht Loan का मालिक Krishnan Viswanathan हैं। जिनको 15 साल का फाइनेंस experience हैं।

क्या Kissht Safe हैं?

हाँ, किश्त एप्प 100% Safe और Secure हैं।

आज आपलोगों ने Kissht App क्या हैं? Kissht App से Personal Loan कैसे लिया जाये के बारे में डिटेल्स से जानकारी प्राप्त किया। इस एप्प  माध्यम से आप Quick Loan ले सकते हैं। लोन लेने में किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं देना पड़ता हैं।

यदि यह पोस्ट से आपको कुछ सीखने को मिला हो तो इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। और अपनी राय हमारे कमेंट सेक्शन में जरूर दे।